राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत चल रहे स्वयं सहायता समूह में से किसी सदस्य को बाहर निकालने की प्रक्रिया क्या है। आइए जानते हैं इस पूरी पोस्ट में।
स्वयं सहायता समूह से किसी महिला को समूह से बाहर कैसे निकाला जाता है।2025
Swayam sahayata samuh से किसी समूह सदस्य को बाहर कैसे निकाला जाता है? स्वयं सहायता समूह के गठन के बाद स्वयं सहायता समूह की महिलाएं प्रत्येक सप्ताह बैठक करती हैं एवं उस बैठक में समूह चर्चा एवं समूह बचत को जमा करके समूह के खाते में जमा कर दिया जाता है।
स्वयं सहायता समूह गठन के बाद ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में देखने को मिला है कि समूह से जुड़ी कई महिलाएं समूह के बैठक में शामिल नहीं होती हैं। समूह के गठन के वक्त महिलाएं जोड़ लेती हैं मगर यदि उन्हें कोई लाभ नहीं मिलता दिखाई देता है तो वह समूह के मीटिंग में उपस्थित नहीं होती हैं। स्वयं सहायता समूह में कई बार यहां भी देखने को मिला है कि महिलाओं में किसी भी प्रकार का छोटा मोटा झगड़ा हो जाने के बाद महिलाएं एक-दूसरे के पास बैठने से इंकार कर देती हैं। ऐसी अवस्था में समूह के मुख्य सदस्य समूह सखी, अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं सचिव की यह जिम्मेदारी बनती है कि उस महिला को समूह में वापस लेकर आएं। अगर ऐसा करने में वह सफल रहते हैं और उस महिला को समूह से बाहर करना चाहते हैं। तो इसके लिए नीचे तक पढ़े हैं।
स्वयं सहायता समूह से किसी महिला सदस्य की सदस्यता कैसे हटाए।
स्वयं सहायता समूह से किसी भी समूह सदस्य को हटाने के लिए अपने समूह सखी से संपर्क करें एवं सदस्य को हटाने की समस्त जानकारी लें।
स्वयं सहायता समूह से किसी भी महिला सदस्य को हटाने के लिए आपको samuh sakhi से संबंधित महिला को समूह की सदस्यता से बाहर करने के लिए आपको राष्ट्रीय आजीविका मिशन के ब्लॉक मिशन मैनेजर को उस महिला से संबंधित एक प्रार्थना पत्र लिखकर देना होगा।
ब्लॉक मिशन मैनेजर (BMM) को प्रार्थना पत्र लिखकर देने के बाद उस समूह सदस्य को आपके समूह से बाहर कर दिया जाएगा।

0 Comments