Swayam sahayata samuh से जुड़ी हुई महिलाओं को भारतीय राष्ट्रीय आजीविका मिशन भारत सरकार nrlm द्वारा अनेक प्रकार की योजनाओं तथा नौकरियों से लाभ प्रदान करवाया जाता है। स्वयं सहायता समूह में समूह अध्यक्ष सचिव एवं कोषाध्यक्ष यह तीन प्रमुख पद होते हैं।
आज हम जानेंगे किस समूह में अध्यक्ष के कार्य क्या क्या होते हैं इससे पहले नीचे दिए गए लेख में हम जानेंगे समूह अध्यक्षों होता क्या है?
 |
swayam sahayata samuh men adhyaksh |
स्वयं सहायता समूह में समूह अध्यक्ष कौन बनाया जाता है।
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं में से पढ़ी लिखी एवं जागरूक महिला को समूह का अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। समूह का अध्यक्ष समूह के गठन के समय प्रमुख रूप से भूमिका निभाता है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सहमति से समूह के अध्यक्ष का चुनाव करती हैं। चुनाव करने के बाद समूह अध्यक्ष को अपने कुछ डॉक्यूमेंट जैसे की आधार कार्ड की फोटो कॉपी एवं पासपोर्ट साइज फोटो तथा हस्ताक्षर समूह सखी को भेजने होते हैं। समूह सखी समूह के अध्यक्ष का रजिस्ट्रेशन ब्लॉक स्तर पर जाकर करवाते हैं।
स्वयं सहायता समूह में समूह अध्यक्ष के कार्य।
Swayam sahayata samuh में अध्यक्ष का कार्य समूह की बैठक करवाना होता है। समूह में अध्यक्ष समूह का मुख्य सदस्य होता है। स्वयं सहायता समूह में अध्यक्ष समूह की बैठक में होने वाले प्रस्ताव को समूह के सदस्यों के समक्ष रखता है।
अध्यक्ष समूह के संचालन का कार्य करता है। समूह में लगने वाली सामग्री जैसे कि समूह के रजिस्टर,दरी एवं स्टांप पैड इत्यादि रखने की जिम्मेदारी समूह के अध्यक्ष की होती है।
स्वयं सहायता समूह में अध्यक्ष बनने के क्या लाभ हैं।
1.स्वयं सहायता समूह में समूह का अध्यक्ष एक प्रमुख व्यक्ति होता है। समूह का अध्यक्ष जी समूह का संचालन करता है। समूह में आने वाले समस्त धन का व्यय एवं जमा निकासी का कार्य समूह अध्यक्ष द्वारा ही किया जाता है।
2.समूह अध्यक्ष के कार्य निम्नलिखित प्रकार से हैं।
समूह अध्यक्ष स्वयं सहायता समूह के किसी भी सदस्य के लिए समूह से लोन लेने के लिए एप्लीकेशन देता है।
3.समूह अध्यक्ष समूह के किसी भी सदस्य की सामाजिक आर्थिक समस्या का निपटारा करता है।
समूह अध्यक्ष समूह के समस्त सदस्यों को एक दूसरे से जुड़े रखता है एवं उनमें किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति बनने पर उसका निपटारा करता है।
4.समूह अध्यक्ष समूह के सदस्यों में धन की बचत के लिए जागरूकता पैदा करता है।
स्वयं सहायता समूह में समूह अध्यक्ष को कितना वेतन मिलता है।
स्वयं सहायता समूह में समूह की महिलाओं को समूह के माध्यम से नौकरी मिलने की आशा रहती है। लेकिन आपको बता दें कि समूह में किसी भी प्रकार की कोई सरकारी नौकरी नहीं दी जाती है।
स्वयं सहायता समूह में संविदा पर सरकारी नौकरियां दी जाती हैं जैसे की बीसी सखी, समूह सखी ,कृषि सखी, पशु सखी इत्यादि। संविदा पर नियुक्त होने वाली महिलाओं को उनके कार्य के अनुसार वेतन दिया जाता है।
स्वयं सहायता समूह में समूह अध्यक्ष को समूह में आने वाले लाभ प्रदान किए जाते हैं।
समूह का अध्यक्ष समूह में आने वाले धन लाभ जैसे कि srf की ₹1500 की धनराशि एवं सीआईएफ कि 50000 से लेकर 650000 तक की धनराशि का लाभ ले सकता है। यह पैसे स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष को पूरे पूरे उपयोग करने के लिए नहीं मिलते हैं। समूह का अध्यक्ष समूह के सदस्यों में से बराबर बांटता है। समूह का अध्यक्ष है इसे किसी कार्य में लगाने के लिए समूह सचिव के परामर्श अनुसार कार्य में लगाता है। इसके अलावा समूह के किसी एक सदस्य की आवश्यकता होने पर भी इस धनराशि को पूरा पूरा उसे समूह सदस्य को दे दिया जाता है।
ऊपर बताई गई धनराशि केवल अध्यक्ष की ही नहीं होती है इसमें सभी सदस्य समान रूप से भागीदारी होते हैं।
ऊपर बताई गई धनराशि में से SRF को छोड़कर अन्य धनराशि को एक बार लेने के पश्चात वापस करना होता है।
0 Comments