स्वयं सहायता समूह में रोजगार ।swayam sahayata samuh main rojgar

adstrera

स्वयं सहायता समूह में रोजगार ।swayam sahayata samuh main rojgar

 राष्ट्रीय आजीविका मिशन भारत सरकार के द्वारा संचालित किए जाने वाले स्वयं सहायता समूह के लिए रोजगार। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई महिलाएं आजीविका उपर्जन के लिए कोई ना कोई रोजगार कर सकते हैं आइए जानते हैं। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कौन सा रोजगार किया जा सकता है।

स्वयं सहायता समूह 

स्वयं सहायता समूह में पराग मिल्क का रोजगार।

स्वयं सहायता समूह में parag milk franchise लेकर 10000 से ₹20000 आसानी से कमाए जा सकते हैं। पराग कंपनी दूध से बने उत्पादों को बेचती है। कंपनी से बनने वाले दूध के उत्पाद सबसे पहले बड़े शहरों के होलसेलर के पास पहुंचते हैं। इसके बाद छोटे दुकानदारों के पास पहुंचते हैं। बड़े दुकानदार या होलसेलर छोटे दुकानदारों को फ्रेंचाइजी प्रदान करते हैं। पराग कंपनी के प्रत्येक प्रोडक्ट जैसे कि दूध,दही 
,छाछ,मट्ठा, क्रीम एवम मलाई इत्यादि पर अच्छा खासा मुनाफा कमाया जा सकता है।

पराग कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी होलसेलर के पास जाना होगा। एवं उससे पराग कंपनी के प्रत्येक प्रोडक्ट की जानकारी एवं पर मिलने वाले मुनाफे के बारे में पता करना होगा।

इसके बाद होलसेलर आपसे आपके दुकान का लोकेशन एवं दुकान की जगह के बारे में कुछ जानकारी लेगा।

पराग कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपके पास दुकान में स्थान होना चाहिए। इसके अलावा आपको आपका आधार कार्ड एवं पैन कार्ड तथा अन्य जरूरी कागजात जैसे कि बैंक पासबुक इत्यादि साथ में ले जाना होगा। इसके बाद पराग कंपनी की फ्रेंचाइजी आपको मिल जाएगी। पराग कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के लिए सबसे पहले आपको कंपनी के पास सिक्योरिटी मनी के रूप में कुछ पैसा जमा कराना होता है।

इसके बाद आसानी से पराग कंपनी की फ्रेंचाइजी ली जा सकती है।

पराग कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के लिए लगने वाली लागत।

स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए शराब कंपनी की फ्रेंचाइजी लेना बेहद आसान है क्योंकि इन्हें राष्ट्रीय आजीविका मिशन भारत सरकार द्वारा आसानी से एवं आ सकता अनुसार लोन मिल जाता है।
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को समूह के बैंक खाते से CCL loan के रुप में 50000 से लेकर ₹600000 तक का लोन दिया जाता है।
पराग कंपनी में आप अपनी क्षमता के अनुसार फ्रेंचाइजी ले सकते हैं। आप अपने क्षेत्र के एरिया के अनुसार पराग कंपनी से फ्रेंचाइजी का सामान ले सकते हैं।
इस कंपनी के सभी प्रोडक्ट उच्च गुणवत्ता वाले होते हैं।
पराग कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर यदि आप काम करना चाहते हैं तो आपके पास न्यूनतम ₹100000 और अधिकतम ₹500000 तक की धनराशि होनी चाहिए।
Swayam sahayata samuh Job 2022

स्वयं सहायता समूह से CCL loan कैसे लिया जाता है।

स्वयं सहायता समूह के गठन के 3 महीने अथवा 6 महीने के सफलतापूर्वक संचालन के बाद समूह की महिलाएं लघु उद्योग करने के लिए स्वयं सहायता समूह के बैंक खाते से CCL loan जिससे अंग्रेजी में Cash credit limit भी कहते हैं, लिया जा सकता है।

Cash credit limit loan की धनराशि समूह में सप्ताहिक बचत के दौरान जमा किए गए धन के 6 गुना अथवा ₹650000 तक होता है।

स्वयं सहायता समूह से लिए गए ऋण CCL loan को जमा करने की अधिकतम समय सीमा 5 वर्ष निर्धारित की गई है। इस समय से पहले लोन जमा करने पर आपको अगली बार अधिकतम लोन धनराशि मिल सकती है।

स्वयं सहायता समूह से CCL loan लोन लेने के लिए बैंक सखी से संपर्क करना होता है। इस लोन को लेने के लिए बैंक में सीसीएल लोन का फार्म भरना पड़ता है। CCL loan के लिए फॉर्म कहां से भरा जाता है इसकी पूरी जानकारी आपको बैंक सखी के माध्यम से मिल जाएगी। 

Post a Comment

0 Comments