भारत सरकार ने स्वयं सहायता समूह में अनेक पदों पर नौकरियां निकाली हैं। जिनमें से ICRP की नौकरी भी है। आइए जानते हैं ICRP की नौकरी क्या है? Icrp full form इसके लिए कैसे आवेदन करते हैं। क्या काम करना होगा? मासिक वेतन क्या होगा?
![]() |
Icrp ki naukari |
स्वयं सहायता समूह में ICRP की नौकरी क्या है?।ICRP full form in shg
स्वयं सहायता समूह में ICRP के पद पर नियुक्त की जाने वाली महिला को ग्रामीण या शहरी क्षेत्र में जाकर स्वयं सहायता समूह बनाने के प्रति महिलाओं को जागरूक करना होता है।icrp full form in hindi जिन ग्रामीण इलाकों या शहरी इलाकों में अभी तक स्वयं सहायता समूह नहीं बने हैं वहां की महिलाओं को जाकर स्वयं सहायता समूह के बारे में संपूर्ण जानकारी देना एवं उस क्षेत्र में समूह के गठन का कार्य करना होता है। ICRP के लिए आवेदन आमंत्रित करने का कार्य ब्लॉक मिशन मैनेजर (BMM) द्वारा किया जाता है।ICRP दीदी को स्वयं सहायता समूह के गठन के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जाने के लिए सरकारी वाहन की व्यवस्था की जाती है एवं उनके रहने खाने की व्यवस्था भी सरकार की तरफ से की जाती है।
इसे जरूर पढ़ें।
ICRP बनने के लिए योग्यता एवं चयन प्रक्रिया
Swayam sahayata samuh में ICRP बनने के लिए आपकी न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास होने चाहिए। इस पद के लिए अधिकतम शैक्षिक योग्यता स्नातकोत्तर से किसी भी विषय में बीए की डिग्री होनी चाहिए। आपको सामान्य ज्ञान एवं समूह के बारे में अच्छी खासी जानकारी होनी चाहिए। इस पद के लिए आवेदन करने के बाद आपको ब्लॉक स्तर पर लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार भी देना पड़ता है। इसके बाद ही राष्ट्रीय आजीविका मिशन के उच्च अधिकारी आपको इस पद के लिए शॉर्टलिस्ट करते हैं।
Swayam sahayata samuh में ICRP बनने के लिए कैसे करें आवेदन?
स्वयं सहायता समूह में ICRP की नौकरी के लिए आवेदन ऑनलाइन नहीं लिए जाते हैं। प्रत्येक क्षेत्र के विकास खंड में इस पद हेतु ऑफलाइन आवेदन ही मांगे जाते हैं। ICRP के पद के लिए आवेदन हेतु आपको अपने ब्लॉक में जाकर (BMM ) ब्लॉक मिशन मैनेजर से जाकर संपर्क करना होगा। इस पद के आवेदन हेतु उन्हीं से आपको फॉर्म मिलेगा। उस फॉर्म को भरकर एवं जरूरी दस्तावेज संलग्न कर आपको वहीं पर जमा कर देना है।
ICRP की सैलरी । Icrp ka vetan
स्वयं सहायता समूह में ICRP के पद पर कार्यरत महिलाओं को उनके कार्य के अनुसार वेतन दिया जाता है। इस पद पर नियुक्त महिलाओं को ग्रामीण या शहरी क्षेत्र में जाकर स्वयं सहायता समूहों का गठन करना होता है।ICRP के पद पर नियुक्त महिला को राष्ट्रीय आजीविका मिशन के द्वारा ₹10000 से लेकर ₹15000 तक का वेतन दिया जाता है।
स्वयं सहायता समूह से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न। Swayam sahayata samuh questions and answers
प्रश्न 1. स्वयं सहायता समूह का गठन ग्रामीण क्षेत्र में ही किया जाता है?
उत्तर_ हां स्वयं सहायता समूह का गठन ग्रामीण क्षेत्र में ही किया जाता है शहरी क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह को दीनदयाल अंत्योदय योजना के नाम से भी जाना जाता है।
प्रश्न 2. स्वयं सहायता समूह में कौन-कौन सी नौकरियां हैं?
उत्तर _ स्वयं सहायता समूह में जुड़ी पढ़ी लिखी महिलाओं को राष्ट्रीय आजीविका मिशन के द्वारा संविदा पर अनेक प्रकार की नौकरियां दी जाती हैं। लेकिन इन नौकरियों को रोजगार कहना उपयुक्त होगा। क्योंकि इन पदों की नौकरियों का कोई निश्चित मानदेय नहीं है
प्रश्न 3. स्वयं सहायता समूह के क्या लाभ हैं?
उत्तर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई महिलाओं को अनेक प्रकार के लाभ दे जाते हैं। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई महिलाएं में बचत की क्षमता विकसित हो जाती है इसके अलावा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार के लिए न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण प्रदान किया जाता है।
प्रश्न 4 . स्वयं सहायता समूह से कितने रुपए का लोन लिया जा सकता है?
उत्तर स्वयं सहायता समूह में लोन के लिए आपके समूह की ग्रेडिंग अच्छी होनी चाहिए। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह से 15000 से लेकर ₹650000 तक का लोन लिया जा सकता है।
प्रश्न 5 . स्वयं सहायता समूह का लोन लेने के बाद क्या उसे लौट आना पड़ता है।
स्वयं सहायता समूह में लोन लेने के बाद समूह को ब्याज सहित लोन को लौट आना पड़ता है। लेकिन स्वयं सहायता समूह के द्वारा लिए गए laon पर बैंक न्यूनतम ब्याज दरों पर loan प्रदान करती है।
0 Comments