स्वयं सहायता समूह में रोजगार। स्वयं सहायता समूह से Beauty parlour का रोजगार शुरू करें

स्वयं सहायता समूह में रोजगार। स्वयं सहायता समूह से Beauty parlour का रोजगार शुरू करें

  स्वयं सहायता समूह से ब्यूटी पार्लर का रोजगार कैसे शुरू करें और हर महीने ₹10000 से लेकर ₹15000 आसानी से कमाए। स्वयं सहायता से इस से इस रोजगार को आसानी से शुरू किया जा सकता है। इस उद्योगों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्र दोनों की महिलाएं शुरू कर सकती हैं।आइए जानते हैं कैसे शुरू करें इस रोजगार को? कितनी लागत? कहां से सीखे ब्यूटी पार्लर का काम? कितनी कमाई?

समूह से ब्यूटी पार्लर रोजगार

स्वयं सहायता समूह से ब्यूटी पार्लर का रोजगार कैसे शुरू करें

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन समूह से जुड़ी महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करता है।
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं समूह से लोन loan लेकर ब्यूटी पार्लर का उद्योग शुरू कर सकती हैं। शहरी परिवेश की शादियों में ब्यूटी पार्लर एक आम बात हो गई है। शादी से पहले दुल्हन को ब्यूटी पार्लर की लड़कियां अच्छी प्रकार से सजाती हैं और उस कार्य के लिए वह ₹1000 से लेकर ₹3000 तक चार्ज करती है।
अब ग्रामीण क्षेत्र में भी ब्यूटी पार्लर का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में धनी वर्ग के लोग शादी से पहले अथवा शादी के दिन दुल्हन को ब्यूटी पार्लर में सजाकर शादी करते हैं। ऐसे में आपके पास मौका है कि आप ब्यूटी पार्लर का व्यवसाय सहायता समूह के माध्यम से शुरू करें।

ब्यूटी पार्लर का काम कहां से सीखे?

ब्यूटी पार्लर का काम सीखने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने कुछ पैसे लगाकर फेसवास,फेशियल और कुछ एक क्रीम लेकर घर आइए। इसके बाद अपने घर के सदस्यों अथवा आस पड़ोस की लड़कियां पर यूट्यूब youtube से ब्यूटी पार्लर की वीडियो देखकर सीख सकते हैं।
यूट्यूब पर ब्यूटी पार्लर Beauty parlour course लिखकर सर्च करें इसके बाद आपको ब्यूटी पार्लर से रिलेटेड अनगिनत कोर्स मिल जाएंगे। इसमें से जो भी वीडियो आपको अच्छा लगे उसे देखें और उसके प्रयोग अपने घर के सदस्य अथवा आज पड़ोस की लड़कियों महिलाओं पर करें।
इसके अलावा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत लड़कियों को ब्यूटी पार्लर जैसे कोर्स फ्री में सिखाए जाते हैं वहां से भी आप सीख सकते हैं।
ब्यूटी पार्लर का कोर्स सीखने के लिए आप अपने नजदीकी शहर में चले जाइए। वहां पर बहुत सारे ब्यूटी पार्लर होंगे किसी भी ब्यूटी पार्लर में जाकर आप इस कोर्स को आसानी से पूरा कर सकते हैं।

ब्यूटी पार्लर रोजगार के लिए पैसा कहां से लाएं?

स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ब्यूटी पार्लर रोजगार शुरू करने के लिए आप CCL LOAN ले सकती हैं। इस ऋण की धनराशि 50000 से लेकर ₹650000 तक होती है।
यदि आप लोग प्रारंभिक अवस्था में अपना ब्यूटी पार्लर खोलन चाहती हैं तो आपके लिए 20 से ₹30000 की धनराशि पर्याप्त होगी। इस धनराशि में आप ब्यूटी पार्लर खोलने का सारा सामान जैसे कि फेशियल, सौंदर्य प्रसाधन, कुर्सी, मेज इत्यादि खरीद सकते हैं।

ब्यूटी पार्लर रोजगार में कितनी कमाई

स्वयं सहायता समूह के माध्यम से ब्यूटी पार्लर रोजगार खोलकर आप आसानी से ₹6000 से लेकर ₹20000 तक कमा सकते हैं। इस रोजगार की कमाई आपके क्षेत्र पर निर्भर करती है कि वहां पर कितनी जनसंख्या है,और जनसंख्या में कितने अमीर वर्ग के लोग हैं। पहली बार ब्यूटी पार्लर उद्योग शुरू करने पर आपको कुछ कम कमाई होगी। जैसे जैसे आप इस क्षेत्र में अच्छा कार्य प्रदर्शन दिखाती जाएंगी। कस्टमर आप से जुड़ते जाएंगे।
किसी भी रोजगार को सफल बनाने का सबसे बड़ा सूत्र है प्रारंभ में रोजगार के लाभ को कम प्राप्त करें।

Post a Comment

0 Comments