भारत सरकार ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई महिलाओं के लिए रोजगार के अनेक अवसर प्रदान किए हैं। राष्ट्रीय आजीविका मिशन भारत सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई महिलाओं को अपना रोजगार करने हेतु 50,000 से लेकर 650000 तक की धनराशि सहायता हेतु प्रदान की जाती है।
swayam sahayata samuh बनाने के बाद कितने साल के बाद loan मिलता है।
स्वयं सहायता समूह के संगठन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में निम्न वर्गीय परिवारों को आर्थिक समस्याओं से निपटने के लिए व्यवस्था तैयार करना है। स्वयं सहायता समूह का गठन करके महिलाएं स्वयं सहायता समूह में समूह के नाम से बैंक खाता खुल जाती हैं एवं समूह की सभी महिलाएं सप्ताहिक बैठक के दौरान दैनिक बचत से कुछ हिस्सा निकालकर समूह में जमा करते हैं। समूह के द्वारा जमा की गई इस पूंजी को समूह के नाम से खोले गए खाते में जमा करना होता है जिस पर भारत सरकार बचत खाते की तुलना में अधिक ब्याज देती है। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग के लिए समूह के नाम से खोले गए खाते पर loan ले सकती है।
स्वयं सहायता समूह में लोन कितने वर्ष बाद मिलता है?
स्वयं सहायता समूह में समूह के संगठन की महिलाएं यदि कोई उद्योग स्थापना करना चाहती हैं तो उसके लिए समूह के खाते पर उन्हें ऋण मिल सकता है। स्वयं सहायता समूह शरण लेने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सबसे पहले
यह सुनिश्चित कर लेना होता है कि समूह की सारी महिलाओं की सहमति है या नहीं? स्वयं सहायता समूह कम से कम 3 वर्ष पुराना होना चाहिए। इसके अलावा निम्नलिखित बिंदुओं का पालन किया जाना चाहिए।
- स्वयं सहायता समूह 3 वर्ष पुराना होना चाहिए।
- स्वयं सहायता समूह की बैठक होनी चाहिए।
- बैंक से लोन लेने के लिए स्वयं सहायता समूह की सभी महिलाओं की सहमति चाहिए।
- स्वयं सहायता समूह के लेनदेन के सभी रजिस्टर पूरे होने चाहिए।
- स्वयं सहायता समूह किसी भी उद्योग की स्थापना करना चाहता है। उसकी पूरी रिपोर्ट तैयार चाहिए।
स्वयं सहायता समूह से loan लेने के लिए डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होती है।
- स्वयं सहायता समूह के बैंक खाते की पासबुक।
- स्वयं सहायता समूह किस उद्योग को लगाना चाहता है उसकी पूरी रिपोर्ट।
- स्वयं सहायता समूह में loan लेने के लिए स्वयं सहायता समूह के सभी जरूरी रजिस्टर एवं कागजात पूरे होने चाहिए।
- स्वयं सहायता समूह को ऋण देने से पहले बैंक उसका ग्रेड चेक करेगा।
- स्वयं सहायता समूह से उपयोग हेतु ऋण लेने के लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा।
- ऋण लेने हेतु फॉर्म भरने के बाद यदि बैंक के पास बजट होगा तो आपको अवश्य दिया जाए।

0 Comments