स्वयं सहायता समूह (SHG)का गठन राष्ट्रीय आजीविका मिशन भारत सरकार की तरफ से किया जाता है । ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ कर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन रही हैं।
अगर आपका भी स्वयं सहायता समूह है अथवा आप अपना स्वयं सहायता समूह रजिस्ट्रेशन करवाना चाहती हैं। अगर आपका पहले से ही स्वयं सहायता समूह बना हुआ है, और आप अपना स्वयं सहायता समूह की list में देखना चाहती हैं। स्वयं सहायता समूह की सूची में अपना नाम देखने के लिए आगे दी गई विस्तृत जानकारी को पढ़ें।
स्वयं सहायता समूह में अपना नाम कैसे चेक करें |
स्वयं सहायता समूह में अपना नाम कैसे चेक करें।
स्वयं सहायता समूह गठन के बाद, swayam sahayata samuh से जुड़ी हुईं कोई भी सदस्या अपना नाम online nrlm राष्ट्रीय आजीविका मिशन की वेबसाइट से देख सकता है। नीचे हम आपको राष्ट्रीय आजीविका मिशन की ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक दे रहे हैं जिस पर क्लिक करके आप भी अपना नाम स्वयं सहायता समूह में चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको ऊपर दी गई स्वयं सहायता समूह राष्ट्रीय आजीविका मिशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक/ करना है।
- जैसे ही आप ऊपर दी गई लिंक पर टच या क्लिक करेंगे आप राष्ट्रीय आजीविका मिशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर चले जाएंगे।
nrlm की वेबसाईट पर जानें के बाद
- स्वयं सहायता समूह की लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले आपको अपना राज्य चुनना है जिसमें आपको (उत्तर प्रदेश)का चुनाव करना है।
- इसके बाद आपको अपना जिला चुनना है।
- जिला चुनने के बाद आपको अपना विकास क्षेत्र चुना है। जिसे हम ब्लॉक भी कहते हैं।
- ब्लॉक चुनने के बाद आपको संबंधित ब्लाक में आने वाले सभी ग्राम की लिस्ट मिल जाएगी।
- इसके बाद आपको अपना ग्राम चुन लेना है। ग्राम चुनने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना। जैसे ही आप सबमिट बटन पर क्लिक करते हैं आपके ग्राम में जितने भी स्वयं सहायता समूह चल रहे होंगे उनके नाम और उस में कितनी महिलाएं जुड़ी हुई हैं, सब की जानकारी सामने आ जाएगी।
- अब आपके सामने आपके गांव में चल रहे सभी स्वयं सहायता समूहों की लिस्ट खोल कर आएगी जिसमें से आपको अपने स्वयं सहायता समूह का नाम देखना होगा और shg code दिखाई देगा।
इस तरह आप आसानी से swayam sahayata samuh में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
Swayam sahayata samuh registeration confirmation ।
स्वयं सहायता समूह में रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात यदि किसी भी सदस्य का नाम राष्ट्रीय आजीविका मिशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर दिखाई नहीं देता है। तो समझ तो समझ लेना चाहिए कि अभी उस सदस्य का रजिस्ट्रेशन राष्ट्रीय भारत सरकार की वेबसाइट पर नहीं हुआ है।
0 Comments