Swayam sahayata samuh में CCL loan का पैसा कब और कैसे मिलता है।

Swayam sahayata samuh में CCL loan का पैसा कब और कैसे मिलता है।

 राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत चल रहे स्वयं सहायता समूह की महिलाएं CCL का पैसा किस प्रकार निकाल सकती हैं । और इस Scheem में कितने रुपए की  धनराशि दी जाती है? इस धनराशि पर कितना ब्याज लगता है? इस धनराशि को कब तक लौटाना होता है? समूह चलाने के कितने दिन बाद यह धनराशि मिलती है?

स्वयं सहायता समूह में नौकरी 

SWAYAM SAHAYATA SAMUH

स्वयं सहायता समूह CCL क्या है?

स्वयं सहायता समूह में समूह गठन के बाद समूह के नाम से राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी बैंक में बैंक खाता खुलवाया जाता है। स्वयं सहायता समूह में CCL की धनराशि लेने के लिए निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यान देना होगा।
  1. समूह की महिलाएं समूह के प्रति जागरूक होने चाहिए
  2. समूह में साप्ताहिक बैठक होनी चाहिए
  3. समूह के बैंक खाते में लेनदेन अच्छी प्रकार से होना चाहिए (swayam sahayata samuh में सप्ताहिक बैठक के दौरान जमा किए गए धन को बैंक में जमा कराना।)
  4. स्वयं सहायता समूह से जुड़े हुए रजिस्टर और कार्यपुस्तिका पूरी तरह से लेखा जोखा से परिपूर्ण होनी चाहिए।
  5. स्वयं सहायता समूह को एक निश्चित उद्देश्य हेतु इस धनराशि के लिए आवेदन करना होगा।
  6. पहले से लिए गए बैंक लोन की समय से वापसी।
  7. स्वयं सहायता समूह के पंच सूत्रों का पालन।
 समूह के 6 महीने से लेकर 1 साल तक सफलतापूर्वक संचालन के बाद महिलाओं को सूक्ष्म लघु अथवा माध्यम उद्योग खोलने हेतु बैंक समूह को CCL का 100000 से लेकर 150000 तक का बैंक laon देती है।
CCL की धनराशि प्राप्त करने के लिए स्वयं सहायता समूह को राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अपने कार्यालय में जाकर CCL फार्म को लेना होगा। इसके बाद बैंक जाकर अपने जमा निकासी रजिस्टर एवं साप्ताहिक बैठक रजिस्टर को बैंक अधिकारी को दिखाकर एवं अपने विकासखंड से राष्ट्रीय आजीविका मिशन कार्यालय से लिए गए फॉर्म को जमा करना होगा। फॉर्म को जमा करने के बाद आपका उसी बैंक में एक और खाता खोल दिया जाएगा जिसे CCL बैंक खाता कहा जाएगा।CCL का पैसा आपके बचत खाते पर ना आकर इसी CCL बैंक बैंक खाते में आएगा।
CCL की धन राशि निकालने के लिए आपको बैंक को एक प्रार्थना पत्र लिखना होता है जिसमें समूह से जुड़े सभी सदस्यों की सहमति एवं उनके हस्ताक्षर होते हैं। CCL का प्रार्थना पत्र लिखने के लिए आप अपने समूह सखी अथवा अपने विकासखंड में जाकर प्रार्थना पत्र प्रारूप के बारे में पता कर सकते हैं। विकासखंड में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अधिकारी आपको प्रार्थना पत्र से संबंधित सभी जरूरी जानकारी एवं इस धनराशि को कैसे निकालना है इससे संबंधित सभी जानकारी देंगे 
 बैंक यह धनराशि एक निश्चित अवधि और समूह के द्वारा बैंक से अच्छे लेनदेन और स्वयं सहायता समूह के सभी जरूरी नियमों को पालन करने के बाद प्रदान करती है। इस धनराशि को लेकर स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई महिलाएं अपने क्षेत्र में स्वरोजगार खोल सकती हैं।

CCL loan की धन राशि पर कितना ब्याज लगता है?

CCL की धनराशि सामान्य बैंक ऋण की भर्ती होती है इसमें बैंक द्वारा निश्चित ब्याज दर पर लोन दिया जाता है।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत चल रहे हैं स्वयं सहायता समूह को Bank द्वारा एक लाख से लेकर 1 लाख 50 हजार तक की धनराशि CCL के रूप में प्रदान करती है। बैंक इस धनराशि पर सामान्य कर्ज से कुछ कम ब्याज दर पर ब्याज लगाती है। इस धनराशि पर बैंक द्वारा 7.50% से लेकर 9.50% तक का ब्याज लगाती है। जबकि सामान्य लोन पर बैंक 9% से लेकर 12% तक का ब्याज लगाती है। बैंक इस धनराशि को सरकारी अनुदान के रूप में नहीं देती है इस धनराशि को बैंक द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार खोलने हेतु लोन के रूप में दिया जाता है।

CCL की धनराशि को कब तक लौटान होता है?

 swayam sahayata samuh समूह की महिलाओं को CCL की धनराशि को 2 साल से लेकर 5 साल तक की अवधि में लौट आना होता है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इस धनराशि को यदि 1 वर्ष में अथवा 2 वर्षों में चुका देती हैं तो इस धनराशि पर उन्हें 7% तक का ब्याज देना पड़ेगा वहीं यदि इस धनराशि को वह 3 से 5 वर्षों में लौट आती हैं तो उन्हें 9% से अधिक का ब्याज देना पड़ सकता है।


Post a Comment

0 Comments